ट्रेंड में हैं ये 6 धांसू भोजपुरी Song; महज दो महीने में देख लिए गए करोड़ों बार, आखिरी में है पावरस्टार का गीत

जागरण डिजिटल, पटना। Bhojpuri Songs: बिहार में भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरी गीतों का बहुत क्रेज है। यहां चाहे सावन का महीना हो या छठ पूजा का मौका ऐसे अवसरों पर कोई न कोई एल्बम रिलीज हो ही जाता है।

वैसे इन दिनों कुछ ऐसे भोजपुरी गीत भी हैं जो यूट्यूब पर ट्रेंड में चल रहे हैं। ये गीत महज दो महीने पहले अपलोड किए गए हैं। इसके बावजूद इन्हें लाखों बार देखा जा चुका है। आइए जानते हैं इनके बारे में…

ट्रेंड में सबसे पहले नंबर पर सेंट गमकउआ… गीत है। इसे करीब दो महीने पहले अपलोड किया गया है। इसमें शिवानी सिंह, पारुल यादव ने अभिनय किया है।

यह गीत ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ने रिलीज किया है। इसे 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे शिवानी सिंह ने ही गाया है। नीचे देखें वीडियो

इसके बाद दूसरे नंबर पर पापा के परी.. गीत है। इसमें सुपरस्टार पवन सिंह, अनुपमा यादव ने अभिनय किया है। इसे भी 6 करोड़ से ज्यादा बाद देखा गया है।

आशिका फिल्मस के बैनर तले इसे रिलीज किया गया है। इसे भी दो महीने पहले अपलोड किया गया है। नीचे देखें वीडियो

तीसरे नंबर पर सुपरस्टार पवन सिंह का ही राजा जी… गीत है। इसमें भी पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह और आस्था सिंह हैं। इसे एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इसे करीब तीन हफ्ते पहले ही अपलोड किया गया है। इसे आदिशक्ति फिल्मस के बैनर तले रिलीज किया गया है। नीचे देखें वीडियो

इसके बाद चौथे नंबर पर चढ़ल जवानी रसगुल्ला… गीत है। इसमें नीलकमल सिंह, शिल्पी राज ने गाया है। इसमें नम्रता मल्ला भी हैं।

इस वीडियो सॉन्ग को 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे टी-सीरीज हमार भोजपुरी के बैनर तले दो महीने पहले रिलीज और अपलोड किया गया था। नीचे देखें वीडियो

पांचवे नंबर पर पवन सिंह का ही राजाजी के दिलवा… गीत है। इसमें पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह हैं, दोनों ने ही इसे गाया है।

इसे 9 करोड़ से ज्यादा बाद देखा जा चुका है। इसे भी दो महीने पहले डीआरएस म्यूजिक के बैनर तले अपलोड किया गया है। नीचे देखें वीडियो

अंत में छठवें नंबर पर सुपरस्टार पवन सिंह का ही धनी हो सब धन… गीत है। इसमें भी पवन के साथ शिवानी सिंह की जोड़ी है। दोनों ने इसे गाया है।

सबसे खास बात यह है कि इसे वीडियो को 18 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। इसे करीब 5 महीने पहले आशी म्यूजिक के बैनर तले अपलोड किया गया था। नीचे देखें वीडियो

भोजपुरी सॉन्ग ‘लबनी के ताड़ी’ रिलीज होते ही हुआ वायरल

इसी तरह करीब 3 हफ्ते पहले रिलीज हुआ भोजपुरी गीत लबनी के ताड़ी.. यूट्यूब पर अपलोड होते ही वायरल हो गया था।

सिंगर-एक्टर राकेश मिश्रा का सॉन्ग लबनी के ताड़ी… को फैंस ने काफी पसंद किया है। इसमें हीरोइन के लटके-झटकों ने अपना कमाल दिखाया है।