14 साल के भतीजे के साथ 44 साल की चाची लड़ा रही थी इश्क, पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और

पूर्णिया : Chachi and Bhatija love Story बिहार के पूर्णिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 44 साल एक चाची 14 साल के भतीजे के साथ इश्क लड़ा रही थी। इसी दौरान चाचा ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। इसके बाद जमकर बवाल हुआ और चाचा ने गांव वालों के साथ मिलकर दोनों की शादी करवा दी। दोनों के शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Read more : VIDEO: जब मनोज वाजपेयी ने पूछा- मैं हीरो हूं या आप? फिर लालू यादव के इस जवाब पर लगे जमकर ठहाके

Chachi and Bhatija love Story मिली जानकारी के अनुसार मामला पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना इलाके का है। घटना 12 सितंबर की है, लेकिन जबरन शादी कराने का वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि गांव वालों के दबाव में आकर भतीजा अपनी ही चाची की मांग में सिंदूर भर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने पति और अन्य ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।

Read more : ‘7 साल की उम्र से मेरे साथ रेप कर रहा है चाचा, शादीशुदा जिंदगी बर्बाद करने की देता है धमकी’… 28 साल बाद युवती ने दर्ज करवाई FIR

ग्रामीणों को पहले से ही पता था

महिला की उम्र करीब 44 साल है, जबकि लड़का सिर्फ 14 साल का है। वो घर में ही रहता था। इस बीच में ही चाची के साथ अवैध संबंध बन गए। घर वालों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी इसकी भनक लग गई। सभी आपस में बात कर रहे थे। नाबालिग लड़के के पिता को भी पड़ोसियों ने इस बारे में जानकारी दे दी थी।

पति पंजाब में जॉब करता है

ग्रामीणों ने बताया कि महिला को 3 बच्चे भी हैं। पति पंजाब में नौकरी करता है। परिवार वालों को दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का पता चला। इसके बाद महिला के पति को फोन पर सूचना दी गई। पति बिना किसी को बताए ही चुपके से गांव पहुंच गया।

Read more : शौचालय रूम में परोसा गया खाना, खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव देख भड़के लोग

ग्रामीणों ने शादी का दबाव डाला

वह दोनों पर नजर रखने लगा। इसी दौरान महिला और भतीजा कमरे में अकेले थे। उसने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। यह बात उसने आसपास के लोगों को बताई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव वालों के साथ पति ने दबाव डालकर अपनी पत्नी की शादी भतीजे से करा दी। गांव वाले शादी का दबाव डालने लगे। लाठी-डंडों के साथ ग्रामीणों को देखकर लड़का डर गया। उसने डर से नाबालिग लड़के ने चाची के मांग में सिंदूर भर दिया। लड़के के माता-पिता गांव वालों के डर से विरोध नहीं कर पाए।