तीन छोटे भाई बहनों के सामने 9 वर्षीय बहन को हवस का शिकार बना डाला। बहन के मुंह से चीख की आवाज न निकले इसके लिए मुंह में कपड़ा ठूस दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के समय पर माता-पिता नहीं थे। घर आए तो बेटी को इस हाल में देख होश उड़ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना रिजोर के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिन पहले पत्नी मायके गई थी। जिसको बुलाने के लिए 25 मार्च को वह भी ससुराल चला गया। घर पर आरोपी बेटा दो बेटी, एक छोटा बेटा था। दोपहर में आरोपी बेटा ने बेटी को धमकाया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दो अन्य भाई, बहन के सामने आरोपी ने दुष्कर्म किया। गुरुवार को मां-बाप घर पर पहुंचे। पीड़िता के खून से सने कपड़े देखे। दोनों घबरा गए और बेटी से बात की। बेटी ने आपबीती बताई। जिसे सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। देर रात थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ सुधीर कुमार का कहना है कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मां के साथ कर चुका है प्रयास, लोगों में है चर्चा
एटा। गांव में चर्चा है कि आरोपी ने अपनी मां को भी नहीं छोड़ा है। ग्रामीणों में चर्चा है कि आरोपी ने मां से भी दुष्कर्म का प्रयास किया था। पुलिस भी मानती है कि इसे लेकर गांव में काफी चर्चा है। घटना से एक दिन पहले पिता के साथ मारपीट कर दी थी।
छोटे बच्चों को छोड़कर चले गए थे दोनों
एटा। बेटे की हरकतों को जानते हुए भी माता-पिता छोटे-छोटे बच्चों को अकेले छोड़कर चले गए। जबकि परिवार में कोई भी दूसरा समझदार नहीं था। हर कोई हस बात की चर्चा रहा था कि बच्चों को छोड़कर नहीं जाना चाहिए था। वैसे आरोपी की हरकतों से पूरा परिवार परेशान है।