Miss Diva Universe 2022: कौन है दिविता राय? जानिए मिस डीवा यूनिवर्स 2022 से जुड़े फैक्ट्स

Koun Hai Divita Rai: कर्नाटक की दिविता राय (Divita Rai) कल रात यानी 28 अगस्त को एक स्टार-स्टडेड इवेंट में मिस दिवा यूनिवर्स 2022 (Miss Diva Universe 2022) बनीं। मिस यूनिवर्स 2021(Miss Universe 2021), हरनाज संधू ने दिविता को अपने उत्तराधिकारी के रूप में ताज पहनाया। ऐसे में 71वें मिस यूनिवर्स 2022 पेजेंट में 23 वर्षीय दिविता भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जहां हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) अगली मिस यूनिवर्स विजेता को ताज पहनाएंगी। वहीं लोग दिविता के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर वह कौन हैं, कहां से हैं वगैराह। इन सभी सवालों के जवाब हम इस आर्टिल में देने वाले हैं। पढ़ें-

कौन है दिविता राय? (kaun hai Divita Rai)

1) दिविता राय मुंबई की रहने वाली हैं और उनका जन्म मैंगलोर में हुआ था।

2) 23 वर्षीय डीवा ने सर जेजे कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, मुंबई से पढ़ाई की।

3) वह पेशे से एक आर्केटेक्चर और मॉडल हैं।

4) दिविता को बैडमिंटन, बास्केटबॉल, पेंटिंग, संगीत सुनने और पढ़ने जैसी एक्टिविटी में इंटरेस्ट है।

5) उन्होंने 2021 में मिस दिवा यूनिवर्स पेजेंट में भी भाग लिया, जहां हरनाज संधू विजेता बनीं थीं और वह पिछले साल मिस दिवा सेकेंड रनर अप रही थीं।

Miss Diva Universe 2022: कौन है दिविता राय? जानिए मिस डीवा यूनिवर्स 2022 से जुड़े फैक्ट्स

6) टाइम्स एंटरटेनमेंट के साथ एक इंटरव्यू के अनुसार, दिविता ने अपने व्यक्तित्व को अनुकूली बताया क्योंकि बड़े होने के दौरान, उन्होंने छह स्कूलों को बदला, यात्रा करना और देश के कई शहरों में रहना पड़ा।

7) वहीं जीवन में उनका उद्देश्य परिवर्तन से न डरना, जीवन को गले लगाना और हर पल को पूरी तरह से जीना है।

8) मिस दिवा यूनिवर्स 2022 शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना चाहती है। इसकी प्रेरणा उन्हें अपने पिता से मिलती है।

9) दिविता राय मिस यूनिवर्स 1994 सुष्मिता सेन को अपनी इंस्पिरेशन मानती हैं।

Miss Diva Universe 2022: दिविता के अलावा…

जहां एक तरफ दिविता ने प्रतिष्ठित खिताब को जीता, वहीं दूसरी ओर तेलंगाना की प्रज्ञा अय्यागरी ने लिवा मिस दिवा सुपरनैशनल 2022 का ताज जीता, और ओजस्वी शर्मा मिस पॉपुलर च्वाइस 2022 बनीं। इसके अलावा मिस सुपरनैशनल एशिया 2022 रितिका खतनानी ने प्रज्ञा को ताज पहनाया।