नई दिल्ली। ये एक अजब ही कहानी है…पहले ये लोग प्यार में ऐसे डूबे की शादी करके पति पत्नी बन गए लेकिन बाद में ये लोग भाई-बहन बन गए। असल जिन्दगी की यह ऐसी कहानी है जिस पर फिल्म बन सकती है। इसमें प्यार, रोमांच, सस्पेंस, धोखा, ब्रेकअप, पुलिस सब कुछ है। बात है अहमदाबाद की। यहां रहने वाले एक लड़का-लड़की में प्यार हुआ। प्रेमी जोड़े ने बिना घर में बताए चुपके से शादी कर ली थी। लेकिन कुछ महीनों बाद एक ऐसा राज खुला जिसे सुनकर दोनों के होश उड़ गए।
JAIPUR: Plots & Farm House @1400/- per Sq.Yard Call: 18002749299
लड़की ने जिस लड़के से शादी रचाई थी वह उसका भाई निकला। सच सामने आने पर लड़़के ने लड़की से सारे रिश्ते तोड़ दिए। परेशान लड़की ने इस मामले में महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा कर इंसाफ माँगा है। इस प्रेम कहानी की शुरुआत एक शादी में हुई। लड़का-लड़की वहीँ मिले। बातचीत हुई। इसके बाद धीरे-धीरे फोन पर बातें होने लगीं और बातें प्यार में बदल गईं। मोहब्बत इस कदर परवान चढ़ी कि दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। दोस्तों से बात की। गांधीनगर के बाहर चुपचाप दोस्तों की मदद से एक मंदिर में शादी कर ली। इसे कोर्ट में रजिस्टर भी करा लिया।
इसके बाद दोनों अपने-अपने घर जाकर रहने लगे। जब-तब मिलते रहते। कई महीने गुजर गए। एक दिन फैमिली फंक्शन में दोनों की फिर से मुलाकात हो गई। वहीं रिश्तेदारों से लड़की को पता चला कि उसका पति उसका फर्स्ट कज़न है तो उसके होश उड़ गए। इस खुलासे से चौंके कपल ने फंक्शन में तो चुप्पी साधे रखी लेकिन बाद में लड़के ने लड़की से सारे रिश्ते तोड़ लिए। सच सामने आने के बाद लड़की अब तलाक लेना चाहती है। वह नहीं चाहती कि बाकी की जिंदगी भी वह रिश्ते में भाई के साथ गुजारे। इसके लिए उसने पुलिस से संपर्क साधा है।
यह भी पढ़े : साली को थी किसी के जिस्म की चाहत लेकिन पति बन रहा था रोड़ा…फिर जीजा ने
यह भी पढ़े : जानिए, ऐसे सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल जिन्होंने हिलाकर रख दी देश की सरकारें!!
यह भी पढ़े :गजब है ! छोटी सी बात पे दोनों गुटों के किन्नरों ने उतारे कपडे और फिर शुरू किया…
यह भी पढ़े: OMG ! प्रेग्नेंट होने की जिद पे अड़ी है ये एक्ट्रेस, दिनभर में 500 बार सेक्स